38.6 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

बिहार चुनाव 2025 से पहले नीतीश की नाराज़गी, NDA में मचा सियासी हड़कंप

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य का सियासी पारा चढ़ने लगा है। एक तरफ महागठबंधन सीट बंटवारे पर फूट की कगार पर पहुंच गया है, वहीं एनडीए खेमे में भी तनाव गहराता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ सीटों को लेकर नाराज़ बताए जा रहे हैं और उन्होंने भाजपा नेतृत्व से पुनर्विचार की मांग की है।

बिहार चुनाव 2025: जेडीयू कोटे की 9 सीटें चिराग पासवान के खाते में जाने से नीतीश असहज महसूस कर रहे

खबर है कि जेडीयू कोटे की 9 सीटें चिराग पासवान के खाते में जाने से नीतीश असहज महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि गठबंधन के भीतर मतभेद गहराने लगे हैं। राजनीतिक गलियारों में अब यही सवाल गूंज रहा है — क्या नीतीश फिर पलटी मारने वाले हैं?

दरअसल, नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में अपनी अप्रत्याशित चालों के लिए जाने जाते हैं। कभी बीजेपी का साथ छोड़ आरजेडी से हाथ मिलाना, तो कभी आरजेडी से रिश्ता तोड़ बीजेपी के साथ लौट आना — यह उनका पुराना अंदाज़ रहा है। सीट शेयरिंग की उलझन ने एक बार फिर से बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular