Desk: बॉलीवुड की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही (Nora Fatehi) के फैंस के लिए शनिवार की दोपहर एक डरावनी खबर लेकर आई। मशहूर डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में शामिल होने जा रही नोरा एक भीषण कार हादसे का शिकार हो गईं।
Highlights:
यह हादसा तब हुआ जब एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार को इतनी जोर से टक्कर मारी कि नोरा गाड़ी के अंदर दूसरी तरफ जा गिरीं और उनका सिर सीधे खिड़की से जा टकराया।
चोट के बावजूद कॉन्सर्ट में शामिल हुईं Nora Fatehi
हादसे के बाद नोरा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, सिर में सूजन और हल्की चोटों के बावजूद अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए वह कॉन्सर्ट में शामिल हुईं। बाद में इंस्टाग्राम पर अपना दर्द साझा करते हुए नोरा ने बताया कि वह अब सुरक्षित हैं, लेकिन इस घटना ने उन्हें झकझोर दिया है।
उन्होंने ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ करने वालों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उन्हें नशे से नफरत है और इस लापरवाही ने उनकी जान जोखिम में डाल दी थी। नोरा की सलामती की खबर सुनकर उनके करोड़ों फैंस ने राहत की सांस ली है।

