12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

अब लालू-मोदी का डर खत्म, जनता मालिक है-समस्तीपुर में गरजे Prashant Kishore

Desk: बिहार में बदलाव की मुहिम छेड़ चुके जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने आज समस्तीपुर के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बिथान प्रखंड में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने राज्य की मौजूदा राजनीति, नेताओं की साख और जनता की बदलती सोच पर तीखे और बेबाक बयान दिए।

Bihar News: नीतीश सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 11 नए IAS अफसरों को पहली फील्ड पोस्टिंग

मेरी पदयात्रा ने बिहार के नेताओं को सड़क पर ला दिया है-Prashant Kishore

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर टिप्पणी करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “यह अच्छी बात है कि मेरी पदयात्रा ने बिहार के नेताओं को सड़क पर ला दिया है। पहले लालू के डर से मोदी के लिए और मोदी के डर से लालू के लिए वोट मांगा जाता था, लेकिन अब जनता के पास विकल्प है। लालू और मोदी का डर खत्म हो चुका है।” तेजप्रताप यादव के गढ़ माने जाने वाले हसनपुर में सभा करने पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यह कोई रजवाड़ा नहीं है कि यह तेजप्रताप या प्रशांत किशोर का गढ़ होगा। गढ़ सिर्फ जनता का होता है, वही तय करती है कि किसे समर्थन देना है।”

JSSC ने पीजीटी परीक्षा में 69 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द की, 13 का परिणाम लंबित

प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर भी निशाना साधा और कहा, “दिलीप जायसवाल जैसे दस लोग भी इकठ्ठा हो जाएं तो भी मेरे खिलाफ कुछ बोलने की हिम्मत नहीं कर सकते। जो बिहार को लूटेगा, उसे डर जरूर लगेगा, क्योंकि जन सुराज की व्यवस्था में लूटा हुआ पैसा वापस लिया जाएगा।” प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की सियासत अब पुराने खौफ से नहीं, जनता की जागरूकता और विकल्प की ताकत से चलेगी।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Popular