26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Pakistan Army in Gaza: गाजा युद्ध मे पाक की एंट्री! इंटरनेशनल फोर्स के तहत 3,500 जवान भेज सकता है पाकिस्तान

Pakistan Army in Gaza: गाजा की खूनी जंग के बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो अंतरराष्ट्रीय राजनीति की बिसात बदल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावित ’20 सूत्रीय शांति फॉर्मूले’ के तहत गाजा में इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स (ISF) तैनात करने की तैयारी है।

इस मिशन में पाकिस्तान एक बड़ी और निर्णायक भूमिका निभा सकता है। विश्वसनीय सूत्रों और राजनयिक गलियारों में चर्चा है कि पाकिस्तान अपने करीब 3,500 सैनिकों को गाजा भेजने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

Pakistan Army in Gaza: फोर्स का प्राथमिक उद्देश्य युद्ध से तबाह गाजा का पुनर्निर्माण करना

इस फोर्स का प्राथमिक उद्देश्य युद्ध से तबाह गाजा का पुनर्निर्माण करना, नागरिकों को सुरक्षा देना और वहां की अस्थिरता को खत्म करना है। ट्रंप ने इस शांति मिशन के लिए खास तौर पर मुस्लिम बहुल देशों से सैन्य और संसाधन सहायता की अपील की है।

यही वजह है कि हाल के दिनों में अमेरिकी प्रशासन और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के बीच नजदीकियां बढ़ी हैं। अगर यह तैनाती हकीकत बनती है, तो यह पश्चिम एशिया के संघर्ष में पाकिस्तान की अब तक की सबसे सीधी और ऐतिहासिक सैन्य भागीदारी होगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular