19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Palamu Encounter News: पलामू में 5 लाख का टीएसपीसी नक्सली तूफानी एनकाउंटर में ढेर

Palamu Encounter News: झारखंड के पलामू जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ तरहसी और मनातू थाना क्षेत्र की सीमा पर सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली और 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव उर्फ तूफानी मारा गया।

मुखदेव यादव शशिकांत दस्ते का सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से इलाके में नक्सली घटनाओं में शामिल था। वह सुरक्षा बलों के लिए लगातार चुनौती बना हुआ था। पुलिस को उसकी गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके बाद संयुक्त अभियान चलाया गया।

Palamu Encounter News: एक इंसास रायफल और अन्य सामान बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक इंसास रायफल और अन्य सामान बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मुखदेव यादव कई नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड था।

फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिल सके। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल को बड़ा झटका लगेगा और क्षेत्र में शांति बहाल करने में मदद मिलेगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular