27.7 C
Jharkhand
Monday, April 13, 2026

Pathan2: SRK फैंस के लिए खुशखबरी-‘पठान 2’ का ऐलान,शाहरुख खान ने किया कन्फर्म

Pathan2: शाहरुख खान के फैंस के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा, जब दुबई में एक रियल एस्टेट लॉन्च इवेंट के दौरान उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ के सीक्वल ‘पठान 2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

स्टेज पर मौजूद डेवलपर ने जैसे ही कहा— “हर ब्लॉकबस्टर का सीक्वल बनता है… और पठान 2 आ रही है”— मौके पर मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Pathan2: रिकॉर्ड तोड़ सीक्वल बात रहे फैंस

फैंस इसे यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के विस्तार से जोड़ रहे हैं और पहले से ही इसे “रिकॉर्ड तोड़ सीक्वल” बता रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि अगर ‘अल्फा’ के पोस्ट-क्रेडिट सीन में SRK दिखते हैं, तो ‘पठान 2’ की पुष्टि और मजबूत हो जाएगी।

इवेंट में शाहरुख खान ने अपनी हाल की उपलब्धियों पर खुशी जताई— “DDLJ की लंदन में मूर्ति, नेशनल अवॉर्ड और अब दुबई में बिल्डिंग… मेरे माता-पिता आज मुझ पर गर्व कर रहे होंगे।”

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular