18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Patna NEET Student Case: NEET छात्रा मौत केस में CBI जांच की सिफारिश, सीएम नीतीश कुमार का हस्तक्षेप

Patna NEET Student Case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब बड़ा मोड़ ले लिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करते हुए भारत सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए सार्वजनिक की।

Patna NEET Student Case:  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर खरोंच और चोटों के निशान

सम्राट चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और न्यायपूर्ण जांच सुनिश्चित करने के लिए CBI से जांच कराने का आग्रह किया है। इससे पहले पुलिस मुख्यालय में इस केस को लेकर हाई लेवल समीक्षा बैठक हुई, जिसमें डीजीपी विनय कुमार ने SIT की रिपोर्ट का गहन परीक्षण किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर खरोंच और चोटों के निशान मिलने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। बताया गया कि छात्रा को अस्पताल में अर्ध-बेहोशी की हालत में लाया गया था। अब CBI जांच की सिफारिश से परिजनों को न्याय की उम्मीद जगी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular