19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Patna NEET student death : नीट छात्रा मौत मामले में SIT को अहम सबूत, जहानाबाद से जुड़ा सुराग

Patna NEET student death : पटना के मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी एसआईटी को जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सुराग मिला है। जांच में सामने आया है कि छात्रा लंबे समय से गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थी और एंटी-डिप्रेशन दवाओं का सेवन कर रही थी।

हॉस्टल के कमरे से मिली दवाओं की खाली स्ट्रिप्स के बैच नंबर के आधार पर पुलिस जहानाबाद की उस मेडिकल दुकान तक पहुंच गई, जहां से छात्रा ने दवाएं खरीदी थीं।

Patna NEET student death : जहानाबाद छह पत्ता एंटी-डिप्रेशन टैबलेट खरीदी थी

तफ्तीश में पता चला कि 26 दिसंबर को छात्रा अपने परिजनों के साथ जहानाबाद गई थी और वहीं से छह पत्ता एंटी-डिप्रेशन टैबलेट खरीदी थी। दुकानदार ने बिक्री की पुष्टि की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दवाएं किसी डॉक्टर की पर्ची पर ली गई थीं या छात्रा स्वयं इन्हें ले रही थी।

एसआईटी छात्रा के मोबाइल डेटा, परिजनों के बयान और मेडिकल साक्ष्यों को जोड़कर मौत की असली वजह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular