19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Patna NEET Student Death: नींद की दवाओं पर सवाल, दवा दुकान से जुड़े अहम सबूत आए सामने

Patna NEET Student Death: हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में ड्रग्स इंस्पेक्टर की टीम जहानाबाद पहुंची और रोहित मेडिकल हॉल में छानबीन की।

यह वही दुकान है, जहां से छात्रा ने नींद की गोलियां खरीदी थीं। जांच के दौरान दुकान में संबंधित दवाएं और उनका बिल तो मिला, लेकिन कैश मेमो जारी नहीं किया गया था, जो नियमों के खिलाफ है।

Patna NEET Student Death: 27 जनवरी तक एफएसएल रिपोर्ट आने की संभावना

ड्रग्स इंस्पेक्टर ने बताया कि नींद की दवाओं की बिक्री पर कैश मेमो अनिवार्य होता है। जांच से जुड़े सभी साक्ष्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे जाएंगे। छात्रा की मौत के बाद दवा दुकान का नाम सामने आने पर फार्मास्यूटिकल विभाग सक्रिय हुआ है।

उधर, SIT ने अब तक 100 जीबी से अधिक सीसीटीवी फुटेज और 105 जीबी बयान रिकॉर्ड किए हैं। 27 जनवरी तक एफएसएल रिपोर्ट आने की संभावना है, जबकि एम्स पटना से पोस्टमार्टम पर सेकंड ओपिनियन का इंतजार किया जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular