19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Patna NEET Student Death: NEET छात्रा मौत केस में दवाओं की भूमिका पर SIT की जांच तेज

Patna NEET Student Death: पटना के चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी डेथ रिपोर्ट डीजीपी को सौंप दी है, लेकिन परिजन अब भी जांच से संतुष्ट नहीं हैं। फिलहाल जांच का फोकस छात्रा द्वारा ली गई दवाओं पर है, जिसे संभावित मौत की वजह माना जा रहा है।

Patna NEET Student Death: छात्रा के कमरे से दवाओं के रैपर मिले

SIT को छात्रा के कमरे से दवाओं के रैपर मिले थे, जिसके बाद जांच टीम जहानाबाद के एक मेडिकल स्टोर तक पहुंची, जहां से 27 दिसंबर को दवाएं खरीदी गई थीं। दुकानदार ने पुष्टि की कि छात्रा ने परिजनों की मौजूदगी में डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन दिखाकर दवाएं ली थीं। परिजनों ने बताया कि ये दवाएं पिता के लिए खरीदी गई थीं और गलती से छात्रा के बैग में रह गईं।

सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध नहीं होने के कारण जांच में चुनौती बढ़ी है। अब SIT बैच नंबर के जरिए दवाओं के स्रोत और घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रही है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular