Patna NEET Students Death: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब और उलझता जा रहा है। इस प्रकरण में छात्रा के पिता द्वारा बिहार के डीजीपी को लिखी गई चिट्ठी ने पुलिस और एसआईटी की जांच पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
Highlights:
पत्र में पिता ने आठ अहम बिंदुओं का जिक्र करते हुए दावा किया है कि यह मामला न आत्महत्या है और न ही ओवरडोज, बल्कि किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है।
Patna NEET Students Death: सबूत मिटाने की आशंका
सबसे चौंकाने वाला सवाल उस रहस्यमयी नर्स को लेकर है, जिसने घटना वाली रात छात्रा की मां से कहा था कि “लड़की के साथ बहुत गलत हुआ है।” परिजनों का आरोप है कि अब तक न उस नर्स की पहचान सामने आई है और न ही उसका बयान दर्ज किया गया।
इसके अलावा, अस्पताल द्वारा छात्रा के कपड़े न लौटाने पर सबूत मिटाने की आशंका जताई गई है। परिजनों ने थाना प्रभारी और हॉस्टल प्रबंधन की भूमिका की भी गहन जांच की मांग की है।

