19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Patna NEET Students Death: नीट छात्रा केस में SIT पर सवाल, परिजनों के आत्मदाह की चेतावनी से बढ़ा दबाव

Patna NEET Students Death: नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में अब परिजनों के आरोप और तीखे हो गए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद छात्रा के पिता ने जांच एजेंसियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि निष्पक्ष जांच हुई, तो कई बड़े चेहरे बेनकाब होंगे।

परिजनों का दावा है कि एसआईटी जानबूझकर मामले को भटकाने की कोशिश कर रही है और बार-बार पीड़ित परिवार को ही मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

Patna NEET Students Death: एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं-परिजन

छात्रा के पिता ने साफ कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे पूरे मामले की न्यायिक जांच चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि न्याय न मिलने की स्थिति में वे पटना में आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

परिजनों ने हॉस्टल संचालक, अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच लापरवाही के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular