23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Pawan Singh की दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात, इस दिन बीजेपी में करेंगे घर वापसी

Pawan Singh : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की पार्टी में वापसी लगभग तय हो गई है। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की, जिसके बाद गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी उनकी भेंट हुई। इस दौरान भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और नेता ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे।

Pawan Singh की 5 अक्टूबर को करेंगे औपचारिक एंट्री

सूत्रों के मुताबिक, पवन सिंह 5 अक्टूबर को औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पार्टी मानती है कि पवन सिंह की लोकप्रियता चुनावी माहौल में बड़ा असर डाल सकती है। खास बात यह भी है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा आमने-सामने थे, लेकिन अब दोनों के बीच सुलह होने से भाजपा को राजनीतिक फायदा मिलने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में पवन सिंह भाजपा के टिकट से काराकाट से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular