12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

PM Modi in Bihar: ‘लालटेन राज ने बिहार को अंधेरे में धकेला’ – गया से कांग्रेस-राजद पर पीएम मोदी का प्रहार

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के गया जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने करीब 13 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। पीएम मोदी ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।

Bihar Politics News: राहुल गांधी पर भड़के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, कहा- “बेशर्म हैं, देश से माफी मांगें”

गया में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन दलों के लिए जनता का पैसा सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का माध्यम था। इनकी सरकारों में परियोजनाएं वर्षों तक अधूरी रहती थीं, ताकि उसमें से धन निकाला जा सके। उन्होंने बिहार की जनता को आश्वस्त किया कि जब तक हर जरूरतमंद को पक्का घर नहीं मिल जाता, वे चैन से नहीं बैठेंगे। अब तक देशभर में 4 करोड़ से अधिक और बिहार में 31 लाख से अधिक पक्के घर बनाए जा चुके हैं।

PM Modi in Bihar: बिहार को कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर की सौगात

पीएम मोदी ने कहा कि गया के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को मानते हुए शहर का नाम अब आधिकारिक रूप से ‘गयाजी’ कर दिया गया है, जिसके लिए उन्होंने राज्य सरकार को बधाई दी। साथ ही, बिहार को कैंसर अस्पताल और रिसर्च सेंटर की सौगात भी दी।

Bihar Assembly Election 2025 से पहले 15 राजनीतिक दलों पर चुनाव आयोग की सख्ती, रजिस्ट्रेशन रद्द करने की तैयारी में आयोग

आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए पीएम ने कहा कि अब भारत में आतंकी हमलों के पीछे कोई नहीं बच पाएगा, चाहे वह पाताल में क्यों न छिपा हो। लालटेन युग को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि लाल आतंक और माओवाद ने बिहार को अंधेरे में धकेला था, लेकिन अब बिहार विकास के पथ पर अग्रसर है।

 

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Popular