19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Politics News: बीजेपी अध्यक्ष बनते ही नितिन नवीन को जेड सुरक्षा, अब सीआरपीएफ के अभेद्य घेरे में रहेंगे

Politics News: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है, जो देश की सर्वोच्च सुरक्षा श्रेणियों में गिनी जाती है। इस सुरक्षा के तहत सीआरपीएफ के विशेष प्रशिक्षित जवान उनके आवास और देशभर में होने वाले आवागमन के दौरान तैनात रहेंगे।

Politics News: पांच बार विधायक रह चुके हैं नितिन नवीन

सूत्रों के अनुसार यह निर्णय गृह मंत्रालय ने खुफिया ब्यूरो की रिपोर्ट और सुरक्षा आकलन के आधार पर लिया है। मंगलवार को नितिन नवीन ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, जिसके बाद यह व्यवस्था लागू कर दी गई।

नितिन नवीन बिहार की राजनीति का जाना-पहचाना चेहरा हैं। वे पांच बार विधायक रह चुके हैं और राज्य सरकार में मंत्री के रूप में कई अहम विभागों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक पकड़ को देखते हुए अब उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च स्तर पर रखा गया है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular