12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

राजनीति: Bihar में अकेले चुनाव लड़ेगी JMM? INDIA गठबंधन से दूरी, RJD – Congress को सीमावर्ती सीटों पर नुकसान तय!

Ranchi: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में दरार की आहट सुनाई देने लगी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) अब बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा संकेत दिया है। पार्टी के प्रवक्ता डॉ. तनुज खत्री ने स्पष्ट किया है कि JMM राज्य में अकेले चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। इसकी वजह INDIA गठबंधन की रणनीति से नाराज़गी है। तनुज खत्री ने आरोप लगाया कि गठबंधन की तीन प्रमुख बैठकों में JMM को आमंत्रित तक नहीं किया गया, जबकि पार्टी झारखंड और सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति रखती है,,

JMM की इस नाराजगी का सीधा असर सीमावर्ती जिलों की कई विधानसभा सीटों पर पड़ सकता है, जहां झामुमो का परंपरागत जनाधार है। इन इलाकों में पार्टी आदिवासी और दलित वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखती है। अगर JMM अलग चुनाव लड़ती है, तो RJD और कांग्रेस को इन सीटों पर भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

पार्टी के नेताओं का कहना है कि JMM को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि वह झारखंड ही नहीं, बिहार के कई हिस्सों में भी सामाजिक और राजनीतिक रूप से सक्रिय रही है।

JMM के इस फैसले से INDIA गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े हो गए हैं। अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो सीमावर्ती सीटों पर विपक्षी वोटों का बंटवारा होगा, जिससे BJP और NDA को अप्रत्यक्ष रूप से फायदा मिल सकता है। विपक्षी एकता के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। JMM के इस रुख से RJD और कांग्रेस को सीमावर्ती सीटों पर खासा नुकसान हो सकता है, जहां JMM का पारंपरिक जनाधार मौजूद है। यदि JMM अलग चुनाव लड़ती है तो वोटों का बंटवारा तय माना जा रहा है, जिससे भाजपा को अप्रत्यक्ष लाभ मिल सकता है।

JMM की नाराज़गी INDIA गठबंधन के लिए खतरे की घंटी है। अगर मसला नहीं सुलझा तो बिहार में विपक्षी एकता की नींव कमजोर हो सकती है और इसका सीधा फायदा NDA को मिल सकता है।

ये भी पढ़े-तेजस्वी यादव बड़े हादसे से बाल-बाल बचे, काफिले की गाड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन सुरक्षाकर्मी घायल https://www.newsinfolive.com/bihar-news-tejashwi-yadav-a-truck-hit-the-calendar-of-the-convoy/

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular