Ragini Singh House Bomb Attack: झारखंड के धनबाद जिले में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ पर बम से हमला किया गया।
Highlights:
अज्ञात अपराधियों ने बंगले के अंदर और बाहर सड़क की ओर दो सुतली बम फेंके, जिससे तेज धमाके हुए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Ragini Singh House Bomb Attack: मामले की जांच में जुटी पुलिस
धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

