Rahul Gandhi vs Amit Shah: लोकसभा में चुनाव सुधार पर हुई चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष के आरोपों पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी और एनडीए बहस से भागने वालों में नहीं हैं और वे हर मुद्दे पर क्रमवार जवाब देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा “वोट चोरी” से जुड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा की चुनौती पर शाह ने कहा कि किसी सांसद के भाषण का क्रम तय करना उनका विशेषाधिकार है।
Highlights:
Rahul Gandhi vs Amit Shah: जवाब अदालत में दिया जाना चाहिए, संसद में नहीं
शाह ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि 30 साल के संसदीय अनुभव के बाद उन्हें कोई भाषण कैसे देना है, यह बताने की आवश्यकता नहीं। उन्होंने सोनिया गांधी से जुड़े सवालों पर भी कहा कि ऐसे मामलों का जवाब अदालत में दिया जाना चाहिए, संसद में नहीं।
गृहमंत्री ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता का बचाव करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 325 और 326 जिस पारदर्शिता की बात करते हैं, उसका पालन आयोग पूरी मजबूती से कर रहा है। उन्होंने विपक्ष पर मतदाता सूची को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

