12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Rajdev Ranjan Murder Case में 9 साल बाद कोर्ट का अहम फैसला, तीन दोषी करार तीन आरोपी बरी

Rajdev Ranjan Murder Case: सीवान में चर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड पर नौ साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। शनिवार को मुजफ्फरपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए तीन आरोपियों को दोषी करार दिया, जबकि तीन को बरी कर दिया। अब दोषी पाए गए आरोपियों को 10 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी।

Patna Voter Adhikar Yatra: संविधान खत्म करने की साजिश नहीं होने देंगे-पटना में गरजे राहुल गांधी

13 मई 2016 को सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। इस केस में कुल 8 आरोपी बनाए गए थे। इनमें बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का भी नाम सामने आया था, हालांकि उनकी अब मौत हो चुकी है। वहीं एक आरोपी नाबालिग था।

Rajdev Ranjan Murder Case: तीनों दोषियों को सजा का ऐलान 10 सितंबर को होगा

शनिवार को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपित रिशु जायसवाल, मोहम्मद लड्डन मियां और राजेश कुमार को बरी कर दिया। जबकि विजय कुमार गुप्ता, रोहित कुमार सोनी और सोनी कुमार गुप्ता को दोषी ठहराया। इन तीनों दोषियों को सजा का ऐलान 10 सितंबर को होगा।

Patna Voter Adhikar Yatra: वोटो की कालाबाज़ारी कर चुनाव जीतना चाहती है मोदी सरकार-पटना में गरजे सीएम हेमंत

फैसले के बाद पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने निराशा जताई। उन्होंने कहा कि इस फैसले से उन्हें न्याय नहीं मिला है। उनके अनुसार, “साक्ष्यों के बावजूद तीन आरोपितों का बरी होना आश्चर्यजनक है।” उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट के फैसले का अध्ययन कर और अपने अधिवक्ता की सलाह लेकर वे आगे की कानूनी लड़ाई का फैसला लेंगी।

 

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Popular