12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Ramdas Soren Death: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर

Ramdas Soren Death

Ranchi: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता रामदास सोरेन का 15 अगस्त की देर रात निधन हो गया। 62 वर्षीय सोरेन पिछले कई दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने रात 10:46 बजे अंतिम सांस ली। यह दुखद जानकारी उनके पुत्र सुमेश सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की।

Breaking: “चुनाव आयोग निष्पक्ष और अडिग, हर मतदाता के साथ खड़ा है आयोग: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार”

रामदास सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति को गहरा झटका लगा है। वे न केवल एक अनुभवी राजनेता थे, बल्कि राज्य के शिक्षा तंत्र को सुधारने की दिशा में लगातार सक्रिय रहे। उनका जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।

Ramdas Soren Death: बाथरूम में फिसलकर हो गए थे घायल

2 अगस्त को जमशेदपुर स्थित आवास पर सुबह की सैर के बाद वे बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े थे। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई और दिमाग में ब्लड क्लॉट बन गया। प्रारंभिक इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में हुआ, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया।

Ranchi Crime News: सोशल मीडिया पर ‘सपना’ बना साज़िश का साया: 1.45 करोड़ की ठगी, प्यार के नाम पर बिछाया जाल

डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था और 9 अगस्त को ब्रेन सर्जरी की योजना थी, लेकिन स्वास्थ्य की नाजुक स्थिति और पुरानी बीमारियों के कारण सर्जरी टाल दी गई। कुछ दिनों तक उनकी हालत में सुधार की उम्मीदें बनी रहीं, मगर 15 अगस्त को उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक हुआ। तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

रामदास सोरेन का निधन झारखंड के लिए एक युग का अंत है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राजकीय शोक की घोषणा की है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular