24.7 C
Jharkhand
Wednesday, December 10, 2025

Ramgarh News: बैरिकेटिंग तोड़ी और जवान को कुचलकर ले ली जान, अवैध डीजल लदी ट्रक ने….

Ramgarh News: जिले के मांडू थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक साजिश और हादसे ने झारखंड पुलिस के एक जवान की जान ले ली। चरही थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मी रमाशंकर पांडे (निवासी विश्रामपुर, पलामू) की मौत एक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पुलिस की टीम एक संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रही थी, जो कथित रूप से डीजल चोरी कर लौट रहा था।

Ranchi Crime News: प्लेटफॉर्म बना सौदे का अड्डा, बिहार के दो तस्कर 25 किलो गांजा के साथ धराए

Ramgarh News: अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी फरार

घटना रात करीब दो बजे की है। एनएच-33 पर चरही पुलिस को एक ट्रक की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जब ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, तो चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और ट्रक को लेकर फरार हो गया। तत्काल चरही पुलिस ने मांडू थाना को सूचना दी, जिसके बाद मांडू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईवे पर बैरिकेडिंग की। लेकिन ट्रक चालक ने फिल्मी अंदाज में न केवल बैरिकेड तोड़ा, बल्कि डिवाइडर पर चढ़ाकर ट्रक को सड़क से निकाल लिया और उसमें सवार 5 से 6 लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Bihar Assembly Elections 2025: पवन सिंह के पीले गमछे ने उड़ाए बीजेपी के होश, जन सुराज में धमाकेदार एंट्री की चर्चा तेज!

इसी दौरान, हजारीबाग की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक कंटेनर नियंत्रण खो बैठा और गश्त पर तैनात पुलिस जवान रमाशंकर पांडे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई।रमाशंकर पांडे एक अनुशासित और समर्पित पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते थे। वे लंबे समय से चरही थाना में सेवा दे रहे थे।

Love Affair: तीन बच्चों की मां की प्रेमलीला, गांव में प्रेमी संग पकड़ी गई रंगे हाथ फिर…

Ramgarh News: अवैध डीजल लेकर भाग रहे थे 

उनकी मौत की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर और संदिग्ध ट्रक दोनों को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक में सवार लोग किसी स्थान से अवैध रूप से डीजल भरकर लौट रहे थे। पुलिस इन लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

 

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों...

Bihar News: बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए कई विभागों के सचिव और अपर सचिवों के तबादले कर दिए हैं।...

Bihar Politics News: बाहुबली नेता अनंत सिंह सीएम नीतीश...

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में एक बार फिर बाहुबली नेता अनंत सिंह चर्चा में हैं। रविवार को मंत्री अशोक चौधरी के घर...

Ranchi ACB Raid: नेक्सजेन ऑटोमोबाइल मालिक विनय सिंह के...

Ranchi ACB Raid: राजधानी रांची में गुरुवार सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की।...

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में यूट्यूब वीडियो...

गुमला: गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बारडीह पंचायत के केवना गांव में उस समय हलचल मच गई जब कोरवा जनजाति के पांच परिवारों...

IAS Vinay Choubey : एसीबी ने उत्पाद घोटाले में...

Ranchi News: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने झारखंड में शराब घोटाले के मामले में IAS अधिकारी विनय चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप...

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला: दहेज और घरेलू हिंसा...

Desk: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील मामलों में गिरफ्तारी को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अब...

Bihar Politics News: बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सत्ताधारी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) को बड़ा झटका लगा है। पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज...

Popular