19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Ranchi Accident: बुंडू टोल प्लाजा के पास बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत और कई घायल

Ranchi Accident: गुरुवार को बुंडू टोल प्लाजा के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Ranchi Accident: तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर से रांची की ओर आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन बुंडू टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बुंडू अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रांची रिम्स रेफर किया गया है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन तेज गति में था और मोड़ लेते समय चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही बुंडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। हादसे के कारण रांची-जमशेदपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने और यातायात सामान्य करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular