30.2 C
Jharkhand
Friday, April 10, 2026

Ranchi apartment firing video: रांची में अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस अलर्ट पर

Ranchi apartment firing video: राजधानी रांची के डोरंडा कुसई कॉलोनी के एक अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह वीडियो कथित रूप से “कोयलांचल शांति सेना” नाम से अपलोड किया गया, जिसमें दावा किया गया कि यह एनटीपीसी चतरा गोलीकांड के आरोपी राहुल गैंग के खिलाफ चेतावनी है। पोस्ट में 40 राउंड फायरिंग करने का दावा करते हुए कहा गया कि अगर राहुल गैंग ने कोयलांचल में गोलीबारी की तो अगली बार अपार्टमेंट के अंदर घुसकर फायरिंग की जाएगी।

Ranchi apartment firing video: दहशत फैलाने के मकसद से वीडियो डालने की आशंका

इस वीडियो में चार युवक हथियार लहराते हुए अपार्टमेंट के बाहर दिखाई दे रहे हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और डोरंडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की जा रही है।

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच से लगता है कि दहशत फैलाने के मकसद से वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर डाला गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular