Ranchi Crime: झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका राहुल दुबे गैंग एक बार फिर सुर्खियों में है। रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बिल्डर से गैंग के नाम पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बिल्डर राफे कमाल ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Highlights:
Ranchi Crime: रंगदारी न देने पर जमीन में दफनाने की धमकी
एफआईआर के अनुसार, पंडरा स्थित उनकी जमीन को लेकर कुछ लोग लगातार दबाव बना रहे थे। आरोप है कि 6 जनवरी को जमीन पर पहुंचने पर तौसिफ, नईम, बादशाह और आसिफ ने खुद को राहुल दुबे और अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए काम रुकवा दिया और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
उसी शाम एक अज्ञात नंबर से संदेश भेजकर खुद को राहुल गैंग का सदस्य बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की गई। रंगदारी न देने पर जमीन में दफनाने की धमकी और भाई की रेकी का वीडियो भेजे जाने के बाद बिल्डर ने पुलिस की शरण ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

