12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Ranchi Crime News: ऑनलाइन गेम की आड़ में करोड़ों की ठगी! रांची में 14 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Ranchi Crime News: रांची पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे अवैध जुआ और ठगी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग कॉलोनी में छापेमारी कर 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, जबकि पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड अभी फरार बताया जा रहा है।

Ranchi Crime News: 90 एटीएम कार्ड, 5 लैपटॉप और 17 मोबाइल फोन जब्त

पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के पास से 90 एटीएम कार्ड, 5 लैपटॉप और 17 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले एक महीने से गेमिंग एप के जरिए लोगों को फंसा कर ठगी कर रहे थे। इस गिरोह ने रांची में किराए पर मकान लेकर वहां से पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। मकान मालिक को यह कहकर मकान किराए पर लिया गया था कि वह लोग किसी निजी सुरक्षा एजेंसी में काम करते हैं.

ठगी के लिए युवकों को 15 से 20 हजार रुपये महीने की नौकरी पर रखा गया था

सदर डीएसपी के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी में यह भी खुलासा हुआ है कि ठगी के लिए युवकों को 15 से 20 हजार रुपये महीने की नौकरी पर रखा गया था और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को अतिरिक्त कमीशन भी दिया जाता था। इन युवकों को लोगों से एटीएम कार्ड लेकर रेंट पर इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जाती थी।

इस कार्रवाई से रांची पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। फिलहाल फरार मास्टरमाइंड की तलाश में छापेमारी जारी है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सफलता को साइबर क्राइम के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular