26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Ranchi Crime News: कूरियर ट्रैकिंग के नाम पर फौजी से 5 लाख की साइबर ठगी

Ranchi Crime News: रांची के डिफेंस कॉलोनी, लोधमा रोड निवासी आर्मी जवान भीम सिंह साइबर ठगों के जाल में फंस गए। कूरियर की जानकारी लेने के दौरान भेजे गए एक फर्जी लिंक पर क्लिक करना उन्हें भारी पड़ गया। लिंक खुलते ही मोबाइल की सुरक्षा भंग हो गई और कुछ ही घंटों में उनके बैंक खाते से ऑनलाइन पांच लाख रुपये निकाल लिए गए।

Ranchi Crime News: गूगल से मिले नंबर पर कॉल

पीड़ित जवान फिलहाल कारगिल में तैनात हैं और छुट्टी पर रांची आए हुए थे। उन्होंने दिसंबर में कनाडा में पढ़ रहे बेटे के लिए कूरियर भेजा था, जो तकनीकी कारणों से कोलकाता में अटक गया।

स्थिति जानने के लिए गूगल से मिले नंबर पर कॉल करने के बाद ठगों ने लिंक भेजा। सात जनवरी को मोबाइल पूरी तरह हैक कर लिया गया और अलग-अलग ट्रांजेक्शन से रकम निकाल ली गई। मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular