12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Ranchi Crime News: अवैध शराब का डॉन गणेश गोराई गिरफ्तार, चिप्स के पैकेटों के अंदर से निकला अवैध शराब का जखीरा….

Ranchi Crime News: झारखंड में अवैध शराब कारोबार का कुख्यात चेहरा बन चुका गणेश गोराई आखिरकार उत्पाद विभाग की पकड़ में आ गया। बुधवार को उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे मांडर टोल प्लाजा के पास से धर दबोचा। इस दौरान टीम ने अवैध शराब से लदी एक पिकअप वैन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया है।

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मॉनसून फिर सक्रिय, 28 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी

Ranchi Crime News: चिप्स के पैकेटों के बीच छुपाकर ले जा रहा था शराब

मिली जानकारी के अनुसार गणेश गोराई लोहरदगा से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर रांची की ओर आ रहा था। गोराई खुद एक चारपहिया वाहन से आगे चल रहा था, जबकि पीछे एक पिकअप वैन में शराब छिपाकर लायी जा रही थी। शराब की पेटियों को चिप्स के पैकेटों से ढककर ले जाया जा रहा था ताकि किसी को शक न हो।

Palamu News: आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, शराब-दवाइयों के साथ चार गिरफ्तार

Ranchi Crime News: 20 लाख रुपये के अवैध शराब जब्त

टीम ने पिकअप वैन के चालक राजदेव राम को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसके बताए पते पर छापेमारी कर नगड़ी थाना क्षेत्र के एक गोदाम से शराब बनाने की सामग्री भी जब्त की गई। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई है। कुल 300 पेटी अवैध शराब को जब्त किया गया है।

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला: दहेज और घरेलू हिंसा मामलों में अब नहीं होगी गिरफ्तारी, पढ़ें पूरी खबर….

बताते चलें कि गणेश गोराई, धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र का निवासी है और झारखंड में शराब तस्करी का पुराना अपराधी है। वह 2018 में पहली बार नगड़ी के बांदडीह में पकड़ा गया था। 2022 में भी उसके गिरोह से जुड़े कई लोग गिरफ्तार हुए थे। उत्पाद विभाग का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों पर निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Popular