26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Ranchi Crime News: शक, खून और फरेब: ममता हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के अनगड़ा क्षेत्र में हुए ममता हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि मृतका के पति दिनेश्वर करमाली ने दिया था। पत्नी के अपने ही भांजे से अवैध संबंध होने के शक ने दिनेश्वर को इस हद तक धकेल दिया कि उसने पूरी योजना के साथ हत्या कर दी।

Ranchi Crime News: आरोपी ने रची थी झूठी साजिश

एक दिसंबर 2025 को पुलिस को घर में पति-पत्नी का गला कटा होने की सूचना मिली थी। मौके पर ममता मृत पाई गई, जबकि दिनेश्वर घायल अवस्था में मिला।

शुरुआती बयान में उसने भांजे पर आरोप लगाया, लेकिन जांच में यह कहानी झूठी निकली। पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या के बाद दिनेश्वर ने खुद को घायल कर नाटक रचा था। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular