Ranchi Flight Update: घने कोहरे की चादर ने मंगलवार को उत्तर भारत के कई हिस्सों के साथ रांची एयरपोर्ट पर भी हवाई परिचालन को प्रभावित कर दिया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण रांची आने वाली कुल 14 उड़ानें तय समय से काफी देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
Highlights:
Ranchi Flight Update: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पटना की फ्लाइट देर से उतरी
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पटना से आने वाली अधिकांश फ्लाइट्स 30 मिनट से लेकर एक घंटे से ज्यादा देर से उतरीं। दिल्ली-रांची की सुबह की फ्लाइट जहां 9:35 की बजाय 10:30 बजे उतरी, वहीं मुंबई-रांची उड़ान भी निर्धारित समय से आधा घंटा लेट रही। बेंगलुरु और पटना से आने वाली कई उड़ानों में भी लगातार देरी दर्ज की गई।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। फिलहाल मौसम में सुधार होने तक यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है।

