Ranchi Municipal Election 2026: रांची नगर निगम का आगामी चुनाव इस बार कई लिहाज से ऐतिहासिक बनने जा रहा है। रांची में मेयर पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित किया गया है, लेकिन यह आरक्षण महिला वर्ग के लिए नहीं है। इसी कारण राजधानी रांची को पहली बार पुरुष मेयर मिलने की संभावना है। इस समीकरण ने शहरी राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
Highlights:
Ranchi Municipal Election 2026: JMM, कांग्रेस, भाजपा और कई निर्दलीय प्रत्याशी रणनीति बनाने में जुटे
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस, भाजपा और कई निर्दलीय प्रत्याशी इस सीट को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। चुनाव में इस बार जहां बीजेपी से अशोक बड़ाईक और रोशनी खलखो मैदान में होंगे तो वही कांग्रेस ने अपने पुराने चेहरे रमा खलखो पर बड़ा दावं लगाया है। वही जेएमएम से अंतु तिर्की मैदान में रहेंगे।
खासतौर पर भाजपा इसे सत्तारूढ़ गठबंधन के खिलाफ शहरी असंतोष को भुनाने के बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पार्टी के भीतर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन तेज हो गया है।
वहीं, गठबंधन दल भी आदिवासी वोट बैंक को साधने और शहरी विकास के मुद्दों को आगे रखकर चुनावी बढ़त बनाने की कोशिश में हैं। साफ है कि इस बार रांची का मेयर चुनाव सिर्फ पद का नहीं, बल्कि सियासी दिशा तय करने वाला मुकाबला होगा।

