24.7 C
Jharkhand
Wednesday, December 10, 2025

Ranchi Murder: क्लिनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, रांची में मचा हड़कंप

Ranchi Murder: रांची के बुढमू थाना क्षेत्र के मतवे गांव में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Ranchi Murder: पिछले कई वर्षों से गांव में क्लिनिक चला रहे डॉक्टर

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतक डॉक्टर पिछले कई वर्षों से गांव में क्लिनिक चला रहे थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। बताया जाता है कि शनिवार की रात जब वे अपने क्लिनिक से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे दो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर सुनते ही दौड़ लगाई, लेकिन तब तक डॉक्टर की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही बुढमू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

- Advertisement -spot_img

Trending

Jharkhand news: अब टीचर बनने के लिए TET अनिवार्य,...

Jharkhand news: सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों से जुड़ा एक बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि अब नौकरी में बने रहने और प्रमोशन पाने...

Bihar News: रिंग रोड से लेकर ई-किसान भवन तक, मधुबनी...

मधुबनी: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग...

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच सीट के बंटवारे को लेकर खींचतान भी शुरु...

Kalpana Soren Baithak: विधायक कल्पना सोरेन ने की विकास...

Giridih: गांडेय की झामुमो विधायक Kalpana Soren ने आज गिरिडीह परिसदन में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में विकास...

Bihar Politics: चिराग पासवान के 243 सीटों पर लड़ने...

Patna: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हालिया बयान...

Sahibganj Incident News: गंगा नदी में बड़ा हादसा, नाव...

Sahibganj Incident News: झारखंड के साहिबगंज जिले में आज सुबह गंगा नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। गदाई दियारा क्षेत्र में एक ओवरलोड...

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में बढ़ी तनातनी! बिहार में...

बिहार चुनाव 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान तेज हो गई है। इस बीच झारखंड मुक्ति...

Popular