19.9 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Ranchi Nagar Nigam Chunav 2026: : 53 वार्डों में छिड़ेगी जंग, कल से नामांकन, इस दिन आएगा रिजल्ट

Ranchi Nagar Nigam Chunav 2026: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रांची नगर निगम सबसे अहम राजनीतिक केंद्र बनकर उभरा है। राज्य के 48 नगर निगम क्षेत्रों में से रांची पर खास नजर है, जहां 53 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होना है और सीधे तौर पर मेयर का चयन किया जाएगा। डिप्टी मेयर का चुनाव निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाएगा।

Ranchi Nagar Nigam Chunav 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान 

चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया के अनुसार, रांची नगर निगम क्षेत्र में 23 फरवरी को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराया जाएगा। नामांकन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की जाएगी।

नगर निगम क्षेत्र में 10 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर ली गई है। प्रशासन का दावा है कि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित रहेगी।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular