12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

 Ranchi News: वोटर आईडी और पैन कार्ड विवाद में घिरीं बोकारो विधायक श्वेता सिंह

 

Ranchi/Bokaro: रांची के विधायक सी.पी. सिंह, पूर्व विधायक बिरंची नारायण और भाजपा के अन्य नेताओं ने शनिवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मुलाकात कर बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में श्वेता सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिनमें फर्जी जानकारी देना, दस्तावेज़ छुपाना और कई मतदाता पहचान पत्र और कार्ड रखना शामिल है।

पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने क्या कहा?
ज्ञापन के अनुसार, पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान श्वेता सिंह ने बीएसएल और एचएससीएल पूल में उन्हें आवंटित एक पुराने क्वार्टर की जानकारी छिपाई। साथ ही उन्होंने उस क्वार्टर का बकाया किराया भी नहीं चुकाया। नियमानुसार, शपथ पत्र में ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ अनिवार्य होता है, जिसे उन्होंने जानबूझकर नहीं जोड़ा और नोटरी द्वारा सत्यापित गलत जानकारी पेश की।

इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि विधायक श्वेता सिंह के पास चार मतदाता पहचान पत्र और दो पैन कार्ड हैं, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि एक व्यक्ति कैसे चार अलग-अलग स्थानों से मतदाता हो सकता है और दूसरा पैन कार्ड उन्होंने क्यों और किस परिस्थिति में बनवाया?

पूर्व विधायक ने यह भी आशंका जताई कि आधार कार्ड में भी छेड़छाड़ की गई हो सकती है और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

संग्राम सिंह का पलटवार
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक श्वेता सिंह के पति संग्राम सिंह ने पूर्व विधायक बिरंची नारायण को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का झंडा पूर्व विधायक ढो रहे हैं, उस पार्टी का सिंबल भी उनके पिता (स्व. समरेश सिंह) की देन है। हार के गम में पूर्व विधायक अब व्यक्तिगत हमलों पर उतर आए हैं।

संग्राम सिंह ने बताया कि 1 जुलाई 2023 से वे सभी पैन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं जो आधार से लिंक नहीं थे और श्वेता सिंह वर्ष 2015 से अब तक एक ही पैन कार्ड पर आयकर रिटर्न फाइल कर रही हैं। वहीं, वोटर कार्ड के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हर साल मतदाता सूची का पुनरीक्षण होता है, और यदि कोई अतिरिक्त कार्ड है भी, तो यह संबंधित बूथ लेवल कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि यदि पूर्व विधायक इस मामले को व्यक्तिगत लड़ाई में बदलना चाहते हैं, तो समरेश सिंह का परिवार हर स्तर पर जवाब देने को तैयार है। उन्होंने चेताया कि यदि यह व्यक्तिगत स्तर तक गया, तो बात बहुत दूर तक जाएगी।

Ranchi News/ Jharkhand/ MLA/ Congress/ BJP/ JMM

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Popular