12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Ranchi News: सुखदेवनगर में आपसी विवाद के बाद फायरिंग, युवक की बेरहमी से पिटाई-वीडियो वायरल

Ranchi News: राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यानगर में आपसी विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही है और साथ ही ताबड़तोड़ तीन से चार राउंड फायरिंग की जा रही है।

Ranchi News: घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित सन्नी कुमार की पत्नी ने सुखदेव नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि गोली चलाने वालों में अजय यादव उर्फ लालू यादव और संजय यादव शामिल हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले युवक की जमकर पिटाई की गई, फिर डराने के मकसद से फायरिंग की गई।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

फिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव है, लेकिन पुलिस की तैनाती से स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारीजा री है।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Popular