26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Ranchi News: रांची के कांके रोड पर कोहराम: धू-धू कर जली दवा दुकान, लाखों का स्टॉक हुआ राख

Ranchi News: रांची के कांके रोड इलाके में सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दवा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना केयर एंड क्योर मेडिसिन सेंटर में हुई, जहां आग लगने से दुकान में रखी लाखों रुपये की दवाइयां पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

Ranchi News: काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानदार दुकान बंद कर घर जा चुके थे। देर रात लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा, जिसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें बाहर दिखाई देने लगीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकानदार और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular