26 C
Jharkhand
Saturday, March 7, 2026

Ranchi News: बीआईटी मेसरा की फर्स्ट ईयर छात्रा ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News: रांची के बीआईटी मेसरा परिसर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होटल मैनेजमेंट की फर्स्ट ईयर की छात्रा प्रियंका कुमारी ने अपने आवासीय क्वार्टर में आत्महत्या कर ली।

घटना का पता तब चला, जब प्रियंका ने कुछ देर पहले अपनी मां उषा देवी को फोन कर भावुक बात कही। आशंका होने पर मां जब घर पहुंचीं तो प्रियंका कमरे में अचेत अवस्था में मिली। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Ranchi News: मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और मोबाइल फोन मिला है, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

प्रियंका अपनी मां के साथ कैंपस क्वार्टर में रहती थी और यहीं पढ़ाई कर रही थी। पुलिस परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular