23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Ranchi News: रांची में मल्लिकार्जुन खरगे और सीएम हेमंत सोरेन की अहम मुलाकात, जातीय जनगणना पर भी दी प्रतिक्रिया

 

रांची। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को राजधानी रांची पहुंचे। जहां झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से अयोजित ‘संविधान बचाओ रैली’ में शामिल हुए। संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला.

मोदी सरकार पर खरगे का निशाना

खरगे ने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश का लोकतंत्र खतरे में है और जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन को मजबूत बताते हुए कहा कि कांग्रेस सभी सहयोगी दलों के साथ मिलकर एक सशक्त विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने बताया शिष्टाचार मुलाकात

कार्यक्रम के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट को लेकर सीएम सोरेन ने कहा, “हम लोग अलायंस में हैं। खरगे जी राजधानी में थे, तो एक शिष्टाचार मुलाकात हुई है। हमने राज्य और गठबंधन से जुड़े कुछ मुद्दों पर भी चर्चा की। “बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मल्लिकार्जुन खरगे से राज्य और देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, चुनावी रणनीतियों और जनहित के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ है।”

राजनीतिक स्थिति पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य की राजनीतिक स्थिति और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच तालमेल को मजबूत करने की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है। जातीय जनगणना पर पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, “जातीय जनगणना को लेकर जो फैसला केंद्र की मोदी कैबिनेट ने लिया है, वह उनका विषय है। हम इस पर अभी कुछ नहीं कह सकते।”

भले ही  मुख्यमंत्री सोरेन की इस टिप्पणी को संयमित प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा हो, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा विपक्षी गठबंधन की रणनीति का हिस्सा बन सकता है।

Ranchi News/ Jharkhand news/ CM Hemant Soren/ Hemant Soren/ JMM/ Congress/ BJP/ NDA

Must Read

- Advertisement -

Trending

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Popular