रांची के प्रसिद्ध बिल्डर और जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग सरावगी ने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रांची: रांची के जाने-माने बिल्डर अनुराग सरावगी आत्महत्या रांची मामले ने शहर के कारोबारियों और रियल एस्टेट जगत को झकझोर कर रख दिया है। गुरुवार देर रात उन्होंने ब्लेयर अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Highlights:
जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय अनुराग सरावगी मेन रोड स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर थे और शहर के प्रमुख बिल्डरों में उनकी पहचान थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह अपने फ्लैट में अकेले मौजूद थे, जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चे तमिलनाडु में रिश्तेदारों से मिलने गए हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद या निजी तनाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के सही कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
अनुराग सरावगी के अचानक निधन की खबर से रांची के व्यवसायिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दड़ गई है। कई व्यापारियों और परिचितों ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल मामले को संदिग्ध मानते हुए हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।
ALSO READ:http://Jharkhand Cabinet: कैबिनेट बैठक के बाद हेमंत सोरेन का…

