23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Ranchi News: रांची में छात्रा से छेड़खानी और ब्लेड से हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ranchi News: रांची के एक निजी संस्थान में एमबीए की पढ़ाई कर रही छात्रा पर उस वक्त हमला हुआ जब वह हॉस्टल से बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की, और जब उसने विरोध किया, तो एक आरोपी ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। घायल छात्रा मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

Maiya Samman Yojana को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन तक आएगी अगस्त की राशि

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौके पर जुट गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि कैंपस में बाहरी लोगों की बेरोकटोक आवाजाही से छात्राएं सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। छात्राओं ने हॉस्टल को किसी सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित करने की मांग भी उठाई।

Ranchi News: छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

देर रात तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने छात्रों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Politics News: पीएम मोदी के मंच से नीतीश का वार – “लालू-राबड़ी राज में लोग कपड़ा भी ठीक से नहीं पहन पाते थे”

मेसरा ओपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Popular