Ranchi News: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे साहेब अंसारी का शव बुधवार सुबह मणिटोला इलाके में उसके घर के पास स्थित एक कमरे से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
Highlights:
Ranchi News: 24 जनवरी को पत्नी की हत्या कर फरार हुआ था पति
24 जनवरी को साहेब अंसारी ने अपनी पत्नी तरन्नुम उर्फ रानी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह फरार हो गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। जांच में सामने आया था कि साहेब का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध था, जिसका उसकी पत्नी विरोध करती थी। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ और वारदात को अंजाम दिया गया।
हत्या को आत्महत्या दिखाने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन बच्चों की गवाही से सच सामने आ गया। शव मिलने की सूचना पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

