23.2 C
Jharkhand
Thursday, January 15, 2026

Ranchi News: सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम होगा कार्तिक उरांव के नाम पर, सीएम ने उद्घाटन के मौके पर की घोषणा

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजधानी रांची के बहुप्रतीक्षित सिरमटोली फ्लाईओवर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि इस फ्लाईओवर का नाम आदिवासी समाज के सम्मानित नेता कार्तिक उरांव के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि नामकरण के लिए सरकार से जल्द ही औपचारिक स्वीकृति ली जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी सरकार समाज की भावनाओं का सम्मान करती है, और किसी भी जाति या समुदाय की भावनाओं को आहत नहीं किया जाएगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीतिक दलों के लिए यह मंच सिर्फ लोकप्रियता पाने का जरिया नहीं होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुईं, लेकिन उनकी सरकार विकास के कामों पर ध्यान देती है, न कि विवादों पर। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सरकार में कोई भी किसी को “बलि का बकरा” नहीं बना सकता, और अन्याय किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सिरमटोली फ्लाईओवर के चालू हो जाने से कांटाटोली से डोरंडा की ओर जाने वाले यात्रियों को यातायात जाम से राहत मिलेगी, और रांची शहर में ट्रैफिक की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होगा।

ये भी पढ़े-गिरिडीह के जे.सी. बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में छात्रों को विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया सम्मानित

https://www.newsinfolive.com/giridih-news-mla-kalpana-murmu-soren-honored-students-at-jc-bose-school-of-excellence-in-giridih/

Must Read

- Advertisement -

Trending

Palamu News: दहशत में मेदिनीनगर-पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद पर...

Palamu News: मेदिनीनगर टाउन क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपराधियों ने पूर्व मुखिया नवीन प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति...

Big Breaking : गुमला–रांची रोड पर हाईवा-पिकअप की भीषण...

Big Breaking : गुमला–रांची मुख्य सड़क पर गुरुवार तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे...

Breaking News: ईडी दफ्तर पहुंची रांची पुलिस, अधिकारियों पर...

Breaking News: रांची में गुरुवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब रांची पुलिस की टीम एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय...

Popular