12.1 C
Jharkhand
Monday, December 15, 2025

Ranchi News: रिम्स में चाय पीने के बाद डॉक्टर बेहोश, हालत गंभीर, जांच में जुटी टीम

Ranchi News: रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में महिला डॉक्टर की हालत चाय पीने के बाद बिगड़ने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। डॉक्टर अरुणा फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं, हालांकि उनके सभी वाइटल्स सामान्य स्थिति में हैं। रिम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों का कहना है कि यह सकारात्मक संकेत है और आने वाले दिनों में उनकी सेहत में सुधार होने की उम्मीद है।

Bihar News: बिहार सरकार की बड़ी सख्ती, 146 सर्वेक्षण कर्मियों की सेवा कर दी समाप्त….

घटना के बाद रिम्स प्रबंधन ने आंतरिक जांच समिति गठित की है। समिति ने गुरुवार रात उस वक्त मौजूद डॉक्टरों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं, संदिग्ध थरमस और कैंटीन से लिए गए चाय के सैंपल पुलिस को सौंप दिए गए हैं। फिलहाल बरियातू थाना पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग इस मामले की जांच में जुटे हैं। कुछ सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है, जबकि बाकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इन्हीं परिणामों से साफ होगा कि चाय में कोई हानिकारक या संदिग्ध तत्व मौजूद था या नहीं।

JPSC ने पॉलिटेक्निक ब्याख्याता विज्ञापन किया रद्द, अब नई नियमावली के तहत होगी भर्ती

Ranchi News: जेडीए ने घटना को लेकर प्रबंधन पर बोला सीधा हमला

इस बीच रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने घटना को लेकर प्रबंधन पर सीधा हमला बोला है। एसोसिएशन का आरोप है कि डॉक्टरों के लिए स्वच्छ कैंटीन और बेहतर रेस्ट रूम की मांग पिछले साल से की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने इसे अनदेखा कर दिया। जेडीए ने यह भी कहा कि अस्पताल परिसर में हमेशा गंदगी और कचरे का ढेर लगा रहता है, जबकि प्रबंधन का ध्यान केवल कर और फाइन लगाने पर केंद्रित रहता है।

Hazaribagh Land Scam: जमीन घोटाले मामले में सेवानिवृत्त IAS अधिकारी विनोद चंद्र झा गिरफ्तार

एसोसिएशन ने मांग उठाई है कि रिम्स प्रशासन में छात्र कल्याण और हॉस्टल प्रबंधन की जिम्मेदारी वर्तमान अधिकारियों से हटाकर छात्रों को दी जाए। उनका कहना है कि डीन स्टूडेंट वेलफेयर का चुनाव छात्रों के वोट से होना चाहिए और हॉस्टल इंचार्ज का चयन भी छात्र स्वयं करें।

डॉ. अरुणा की सेहत को लेकर फिलहाल पूरी चिकित्सक टीम निगरानी कर रही है। वहीं, जांच एजेंसियों की रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि यह घटना लापरवाही का नतीजा है या इसके पीछे कोई साजिश।

Must Read

- Advertisement -spot_img

Trending

Bihar News: वैशाली में शादी से मना करने पर...

Bihar News: वैशाली के बिदुपुर में एकतरफा प्यार और सनक ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। खिलवतपुर...

Jharkhand News: सारंडा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के...

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया। रविवार को...

AQI-AQI के नारों से गूंजा स्टेडियम, स्मॉग में घिरी...

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर वायु प्रदूषण (AQI) की मार झेल रही है। इसी बीच सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम...

Bihar Politics: संजय सरावगी को मिली बिहार बीजेपी की...

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में भाजपा ने एक बड़ा दांव खेलते हुए दिलीप जायसवाल की जगह अनुभवी नेता संजय सरावगी को प्रदेश की...

Breaking News: बुटी मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की...

Breaking News: रांची के बुट्टी मोड़ इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। ग्लोबल हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार से जा...

Squash World Cup 2025: भारत बना स्क्वाश का नया...

Squash World Cup 2025: चेन्नई की धरती पर भारतीय स्क्वाश ने वो कर दिखाया, जिसका इंतज़ार दशकों से था। SDAT स्क्वाश वर्ल्ड कप 2025...

Popular