26.1 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Ranchi News: रांची में युवक को वैन से कुचलकर हत्या करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

Ranchi News: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर हुए दर्दनाक हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक अली जोहेब को गिरफ्तार कर लिया है। मामूली कहासुनी के बाद अली ने स्कूटी सवार विवेक तिर्की को अपनी कार से कुचल दिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Ranchi News: पेट्रोल पंप पर विवाद में हुई थी हत्या

बताते चले कि घटना 31 दिसंबर की है, जब पेट्रोल पंप पर विवेक और अली के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। इसके बाद गुस्से में आकर अली ने जानबूझकर विवेक को वाहन से रौंद दिया और मौके से फरार हो गया।

हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे पुंदाग इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार भी जब्त कर ली है। पीड़ित परिवार का कहना है कि विवेक अपने जन्मदिन के लिए केक लेने निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular