33.3 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Ranchi: निशिकांत दुबे को राहुल गांधी पर बयान से मचा बवाल, इरफान अंसारी ने भी दे दिया जवाब

सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की। मंत्री इरफान अंसारी ने पलटवार करते हुए माफी की मांग की।

झारखंड के Dumka में चुनावी प्रचार के दौरान गोड्डा सांसद Nishikant Dubey के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है।भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी अमिता रक्षित के पक्ष में कैंपेनिंग करने पहुंचे सांसद ने प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस और Rahul Gandhi पर तीखा हमला बोला। निशिकांत दुबे ने कहा कि आज राहुल गांधी अपने नाना की तरह देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर आरोप लगाया कि देश के विभाजन के समय हुई गलतियों का खामियाजा आज भी देश भुगत रहा है। उनके इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में बवाल मच गया।

इस बयान पर झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने कड़ा जवाब दिया। इरफान अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना शर्मनाक है। उन्होंने निशिकांत दुबे से माफी मांगने की मांग की और कहा कि वे भाजपा में “मात्र एक खिलौना” बनकर रह गए हैं। साथ ही उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि जल्द ही उनकी “बोरिया-बिस्तर बांधकर बिहार भेजने” की नौबत आ जाएगी।

ALSO READ:http://Dhanbad News: ढुल्लू महतो बनाम संजीव सिंह! ‘माफिया’ और ‘BP’ वाले बयान ने बढ़ाया नगर निगम चुनाव का पारा

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Popular