37.9 C
Jharkhand
Sunday, April 12, 2026

Ranchi ODI: कोहली-राहुल-रोहित की तिकड़ी ने जमाया रंग, भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया

Ranchi ODI: रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा (57) की आक्रामक शुरुआत, केएल राहुल (60) की जिम्मेदार पारी और विराट कोहली (135) के शानदार शतक की बदौलत 50 ओवर में 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफ्रीकी टीम ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन 49.2 ओवर में 332 रन पर सिमट गई।

Ranchi ODI: ब्रीट्ज्की ने 72, मार्को यानसेन ने 70 रन बनाए

मेहमान टीम की ओर से ब्रीट्ज्की ने 72, मार्को यानसेन ने 70 और कार्बिन बॉश ने 67 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बनाया। अंत में कुलदीप यादव की फिरकी ने मैच का रुख बदल दिया, जिन्होंने 4 विकेट झटके, वहीं हर्षित राणा ने तीन विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। रांची की यह जीत टीम इंडिया के आत्मविश्वास को और मजबूत करती है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular