23.1 C
Jharkhand
Friday, March 6, 2026

Ranchi Prostitution Racket Busted: देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत 8 गिरफ्तार

Ranchi Prostitution Racket Busted: राजधानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला सरगना समेत 8 गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची में चल रहे एक संगठित देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रविवार को रांची पुलिस ने लालपुर और चुटिया थाना क्षेत्र सहित शहर के कई इलाकों में एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में महिला सरगना समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह रैकेट लंबे समय से गुप्त तरीके से संचालित हो रहा था।

SSP की गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rakesh Ranjan को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में संगठित तरीके से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना की पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने सिटी एसपी Paras Rana के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया और शहरभर में एक साथ छापेमारी का आदेश दिया।

महिला सरगना का आपराधिक इतिहास

पुलिस की कार्रवाई में रैकेट की मुख्य सरगना एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि:

महिला पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से लड़कियों को लुभाकर रांची लाती थी

उन्हें किराए के मकानों और होटलों में ठहराया जाता था

ग्राहकों से संपर्क कर देह व्यापार करवाया जाता था

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार महिला का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और वह पूर्व में भी जेल जा चुकी है।

6 से अधिक लड़कियां और कई ग्राहक हिरासत में

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 से अधिक लड़कियों को भी पकड़ा है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि कुछ लड़कियां रांची की रहने वाली हैं कई कोलकाता और अन्य राज्यों से लाई गई थीं, ग्राहकों को भी मौके से हिरासत में लिया गया है पुलिस अब सभी से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

सघन मुहिम का हिस्सा

रांची पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई शहर में चल रहे अवैध धंधों के खिलाफ चल रही विशेष मुहिम का हिस्सा है।

छापेमारी के दौरान के मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री, लेन-देन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

बड़े पैमाने पर देह व्यापर की इस कार्रवाई से शहर में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के संगठित अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।

ALSO READ:http://Bihar में ‘बेलगाम’ अपराध पर तेजस्वी यादव का तीखा हमला: बोले- “नीतीश कुमार अब कमजोर हो गए हैं, उन्हें कुछ याद नहीं रहता”

Must Read

- Advertisement -

Trending

Nitish Kumar Rajya Sabha: बिहार की राजनीति में बड़ा...

Nitish Kumar Rajya Sabha:नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: मुख्यमंत्री पद से दिल्ली की राजनीति की ओर बढ़ाया कदमबिहार में सियासी हलचल तेज, नीतीश कुमार...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: नीतीश कुमार के राज्यसभा...

Nitish Kumar Rajya Sabha Move: जेडीयू दफ्तर में हंगामा, PM मोदी के पोस्टर पर कालिख; आज शाम CM आवास पर अहम बैठक Patna News: बिहार...

Nishant Kumar JDU Leadership: JDU में ‘निशांत’ युग की...

JDU में 'निशांत' युग की शुरुआत? नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की इमरजेंसी बैठक, क्या बेटे को मिलेगी बिहार की कमान? Patna: बिहार की सियासत...

Popular