18.3 C
Jharkhand
Tuesday, February 10, 2026

Ranchi Voter List Mapping: मतदाता सूची 2003 की मैपिंग पर सख्ती, 10 BLO को नोटिस

Ranchi Voter List Mapping: रांची विधानसभा क्षेत्र (63) में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में मतदाता सूची 2003 की मैपिंग कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी एवं सदर एसडीओ ने सभी BLOs को निर्देश दिया कि वे फील्ड में तेजी से काम पूरा करें, क्योंकि मैपिंग प्रक्रिया आगामी चुनावी व्यवस्थाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Ranchi Voter List Mapping: 375 BLOs में से 10 की प्रगति 10% से भी कम

समीक्षा में पाया गया कि 375 BLOs में से 10 की प्रगति 10% से भी कम है। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है।

बैठक में अनुपस्थित BLOs के प्रति भी नाराजगी जताई गई। साथ ही BLOs को मतदाताओं की गलतफहमियां दूर करने और “Book Your Call” जैसी सुविधाओं के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया। इस बीच, मतदाता ऑनलाइन अपने परिवार का नाम 2003 की सूची में आसानी से खोज सकेंगे।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular