35.5 C
Jharkhand
Saturday, April 11, 2026

छात्रों को राहत: इस सत्र की परीक्षाएँ JAC आयोजित करेगा, समय पर जारी होगा रिजल्ट

Ranchi: झारखंड में आठवीं, नौवीं और 11वीं की परीक्षा को लेकर चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। सोमवार को विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह तय किया गया कि मौजूदा सत्र की परीक्षाएं झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ही आयोजित करेगा। वहीं अगले शैक्षणिक सत्र से इन परीक्षाओं की पूर्ण जिम्मेदारी झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (JCERT) को सौंप दी जाएगी।

JAC इस सत्र, अगले सत्र से JCERT लेगा परीक्षा

बैठक में शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, जेसीईआरटी निदेशक शशि रंजन और जैक चेयरमैन डॉ. नटवा हांसदा भी मौजूद रहे। जैक ने बताया कि परीक्षा की तैयारियाँ पहले ही पूरी हो चुकी हैं, इसलिए छात्रों के हित में इस बार परीक्षा जैक को ही आयोजित करनी चाहिए—जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।

विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षाओं का परिणाम 31 मार्च तक जारी होना चाहिए, ताकि छात्रों के नए सत्र में दाखिले में कोई देरी न हो।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular