35.5 C
Jharkhand
Monday, March 9, 2026

Bihar Election 2025 में हड़कंप, नामांकन के बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच सासाराम सीट से आरजेडी उम्मीदवार सत्येंद्र साह की गिरफ्तारी ने सियासत को गरमा दिया है। झारखंड पुलिस ने उन्हें नामांकन के ठीक बाद हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई साल 2004 में झारखंड के गढ़वा थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने डकैती मामले से जुड़ी है, जिसमें सत्येंद्र साह के खिलाफ स्थायी वारंट जारी था।

Bihar Election 2025 : बिहार पुलिस के सहयोग से उन्हें सासाराम से गिरफ्तार

झारखंड पुलिस की टीम ने बिहार पुलिस के सहयोग से उन्हें सासाराम से गिरफ्तार किया और औपचारिक कार्रवाई पूरी करने के बाद झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया गया। सत्येंद्र साह को जल्द ही गढ़वा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस गिरफ्तारी के बाद राजद कार्यकर्ताओं में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। समर्थक इसे चुनावी साजिश करार दे रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि यह पूरी तरह से कानूनी कार्रवाई है। गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सासाराम समेत कई जगहों पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular