15.6 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

Bihar Election 2025 से पहले आरजेडी ने 10 और नेताओं को किया बाहर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आरजेडी में सियासी सफाई का दौर जारी है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने सोमवार को एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। बताया जा रहा है कि इन नेताओं पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करने और अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे।

आरजेडी ने यह कदम पार्टी में अनुशासन और एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। इन सभी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया है। इनमें कुछ वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 27 अक्टूबर को आरजेडी ने 27 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था। अब तक कुल 37 नेताओं पर कार्रवाई की जा चुकी है। चुनावी माहौल के बीच इस फैसले को पार्टी की अंदरूनी मजबूती और अनुशासन कायम रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Must Read

- Advertisement -

Trending

Popular